
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह इलाके में मुसलिम समुदाय को लेकर टिप्पणई करने के मामले में पुलिस ने एफआइआर दायर कर दिया है. परसुडीह थाना में दायर एफआइआर में परसुडीह के हलुदबनी शिवमंदिर रोड निवासी पुतुल सिंह की तलाश पुलिस कर रही है. पुतुल सिंह महिला है, जिसके पति राकेश सिंह है. उसने मुसलिम समुदाय के खिलाफ कड़ी टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर मुसलिम समुदाय के लोगों द्वारा एक मुकदमा दायर किया गया है. मुसलिम समुदाय में इसको लेकर गुस्सा भी देखा जा रहा है. इस मामले में खुद पुलिस दिलीप कुमार ने मुकदमा दायर किया है. इस मामले को लेकर ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जमशेदपुर के एसएसपी के स्तर पर शिकायत की थी. इन लोगों ने शिकायत करते हुए 72 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर आरोपी पकड़ा नहीं गया तो वे लोग आंदोलन को तेज करेंगे. इन लोगों ने कहा है कि मुसलिम समाज काफी आक्रोशित है. समाज की आस्था को ही धुमिल करने की कोशिश की गयी है. इसके पीछे एक साजिश है, वह साजिश करने वाले तक जिला प्रशासन को पहुंचना होगा और इस तरह का पोस्ट कर आपसी भाईचारा खत्म करने का जो प्रयास हो रहा है इस पर अंकुश समय रहते जिला प्रशासन को लगाना होगा. जांच के नाम पर शरारती को ज्यादा देर तक छूट देना भी विधि व्यवस्था के लिए लाभदायक नहीं है.




