
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला पंखा साफ करने के दौरान करंट की चपेट में आ गई जहां घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महिला सरस्वती साहू गीले कपड़े से पंखे को साफ कर रही थी तभी अचानक करंट लगने से महिला बुरी तरह से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया. इधर इस घटना से पूरे सरजामदा क्षेत्र में हड़कंप मच गया जहां लोगों ने देर ना करते हुए न करते हुए परसुडीह पुलिस को इस संबंध में सूचना दी जहां परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई वहीं परसुडीह थाने के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत करंट लगने से ही हुई है उन्होंने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसी तरह जमशेदपुर के परसुडीह थानाक्षेत्र स्थित शंकरपुर निवासी सत्यभामा चक्रवर्ती के घर पर घुसकर उसी इलाके के रहने वाले विजय मछुआ, रविशंकर दास, मनोज नायक, राहुल नायक, समेत अन्य लोगो ने मारपीट की और जान मारने की नीयत से गोलियां चलाई और फरार हो गए. पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटर सायकिल और बन्दूक से निकली गोली कर एक खोखे और एक पिलेट को भी जब्त किया है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.






