
चाईबासा : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पण्डावीर टोली बंडोलगुटू में पूर्व से चले आ रहे भाई-भाई के आपसी विवाद को लेकर तेज धारदार दावली से मार कर घायल कर दिये जाने के बाद जारका बोयपाई (35) की हत्या उसके ही दो सागे भाई द्वारा कर दी गई थी। इस मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही चाईबासा पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मालूम हो कि यादुनाथ बोयपाई (45) एवं माका बोयपाई (42) एवं गांव के ही दो अन्य सहयोगी सिलाय बोयपाई (40) व शंभु बोयपाई (28) के द्वारा एकमत होकर सूखी हुई जलावन की लकड़ी तथा एक धारदार दाउली से जारका के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिया गया था। इस संबंध में मृतक के निकट संबंधी के फर्द बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के अनुसंधान के क्रम में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों यादुनाथ बोयपाई एवं माका बोयपाई व सिलाय बोयपाई वर्ष एवं शंभु बोयपाई को पण्डावीर टोला बडोलगुटू से चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक खून लगी सूखी जलावन की लकड़ी तथा बागुन बोयपाई के घर से एक लोहे की दाउली ( कटारी ) बरामद किया गया। सभी अभियुक्तों ने उक्त घटना में अपनी एवं अपने सहयोगियों की संलिप्ता की बात स्वीकार की। उसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।






