
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के नागदोहा गांव के पास बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के कर्मियों ने वन पाल बुद्धदेव कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर केंदू पत्ता लदे 709 ट्रक (संख्या डब्ल्यूबी 25 जी 3411) पकड़ कर वन कार्यालय चाकुलिया लाया, जिसे विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है. अवैध रूप से केन्दु पत्ता ले जाने पर वाहन मालिक बृज किशोर सिंह के खिलाफ विभाग ने वन अधिनियम 1927 की धारा 26,33,41,42 वन बिहार संशोधन 9-1990 बिहार केन्दु पत्ता व्यापार नियंत्रण अधिनियम 1973 की धारा 5 एवं 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है. वही जब्त 16-1927 की धारा 52 बिहार केन्दु पत्ता नियंत्रण अधिनियम 1973 की धारा 14 के तहत केन्दु पत्ता समेत वाहन को जब्त किया गया है. इस संबंध में रेंजर अशोक सिंह ने कहा कि जब्त किये गये माल की किमत लगभग तीन लाख रुपये है. कहा कि विभाग मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटा है कि केन्दु पत्ता कौन और किसे बेचा जा रहा था. कहा कि जांच कर दोषि व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जायगा. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार-गुरुवार की रात वनपाल बुद्धदेव कुमार के नेतृत्व में बीट के वन रक्षियों ने नागदोहा जाकर केन्दु पत्त से लोड वाहन को पकड़ा. विभाग के पदाधिकारी के वहां पहुंचते ही वाहन चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया.







