जमशेदपुर : रांची के रहने वाले दो बच्चे की जमशेदपुर में संदेहास्पद मौत हो गयी. इन दोनों बच्चों को 5 जुलाई को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भरती कराया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. दोनों बच्चों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है. मरने वाले बच्चे रांची के सोनाहातू प्रखंड के नरसिंह लोवाडीह गांव निवासी जगरनाथ महतो के है. इसमें एक बेटी है, जिसकी उम्र 12 साल है, जिसका नाम माधुरी महतो था जबकि दूसरा बेटा था, जिसका नाम राजकुमार महतो था, जो 7 साल का था. इन दोनों बच्चों के पिता जगरनाथ महतो ने बताया कि मरने वाले दोनों बच्चे भाई बहन थे, जो जहरीला पदार्थ किसी कारण से खा लिये थे. जहर बच्चो ने गलती से खाया है कि किसी ने उसे खिला दिया था, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हुआ था. जब दोनों बच्चो के पेट में दर्द उठा तो उसे टीएमएच अस्पताल लाया गया जहा दोनों बच्चो का मौत हो गयी. पिता और परिजनों ने आशंका जताया है कि किसी ने दुश्मनी से दोनों बच्चों को जहर दिया होगा. दोनो मृत बच्चों के पिता गरीब है, जो रांची के सोनाहातू प्रखंड के नरसिंह लोवाडीह गांव के रहने वाले है. पिता ने कहा कि दोनो बच्चे का पेट मे दर्द दो दिन पहले अचानक होने लगा था, जिससे टाटा नजदीक होने के कारण दोनों बच्चो को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनो बच्चो का इलाज के दौरान देर रात मौत हो गयी.









