
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हो गयी है. लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है. जाहिर सी बात है कि इसको लेकर लोग परेशान होंगे. शनिवार को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही चोरी की वारदात हुई, जिसमें लाखों के सामान और गहना के अलावा नगद की चोरी चोरों ने कर ली. सिदगोड़ा लाल भट्टा क्षेत्र बाबूडीह निवासी रवि कुमार के घर में चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नगद की चोरी करने के बाद भाग निकले है. बताया जाता है कि रवि कुमार का ससुराल सोनारी में है. उसकी पत्नी तीज मनाने के लिए अपने मायके पति और बच्चों के साथ चली गयी थी.
सोनारी में वह अपने मायके से शनिवार की सुबह को जब लौटी तो पाया कि उसके घर में चोरी हो चुका है. उसके अलमारी में रखे सारे गहनों की चोरी हो गयी है. इसके अलावा घर में रखे नगद समेत तमाम सामानों की चोरी कर ली गयी है. परिवार के लोग रोने बिलखने लगे. इसके बाद सिदगोड़ा थाना में परिवार के लोग पहुंचे और शिकायत की. इसको लेकर सिदगोड़ा थाना में एक एफआइआर दायर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक चोरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है. पुलिस अधिकारिक तौर पर कुछ कहने को तैयार नहीं है.





