
जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह ने अब भारतीय जन मोरचा के नेता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर अपना हमला और तेज कर दिया है. सरयू राय को खुद अभय सिंह ने एक पत्र लिखा है. इस पत्र में सरयू राय के समक्ष कई सारे सवाल अभय सिंह ने उठाये है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि श्री राय ने जमशेदपुर में वर्ष 2005 से राजनीति में कदम रखा. उसके पूर्व जमशेदपुर के कोई भी गली-मोहल्ले के नाम तक नही जानते थे. उस समय वे (अभय सिंह ने) जमशेदपुर भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए जमशेदपुर की जनता से पहचान करायी. जमशेदपुर की जनता पहचानती तक नही थी पर अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के नतीज़े में मात्र 4500 के लगभग वोट से उनको जीत दिलायी थी. अभय सिंह ने कहा है कि 15 वर्षों के अंदर जमशेदपुर पश्चिमी एवं पूर्वी विधानसभा को लेकर तीन बार सरयू राय ने चुनाव जीता. एक बार मंत्री भी बने. इन 15 वर्षों में सरयू राय ने इस क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार के लिए कौन सी लड़ाई लड़े, यह जानकारी सरयू राय से मांगी है. श्री राय से उन्होंने सवालों की सूची दी है, जिसका जवाब एक नागरिक के तौर पर मांगा है. उन्होंने यह भी लिखा है कि सरयू राय के इस निर्णय का स्वागत वे करते है, कि जिस अध्यक्ष के नेतृत्व में वर्ष 2005 का चुनाव वे लड़े थे और जीते थे, आज उन्ही के खिलाफ एसआइटी गठन कराया है.
ये सारे सवाल जो अभय सिंह ने उठाये है :
- आप भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वयंभू ईमानदार बन कर लड़ते हैं और बात-बात में वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखते है. क्या आप अपने 15 वर्षों के विधायकी फंड की जांच के लिए सीबीआइ जांच की अनुशंसा कर सकते है
- प्रदूषण जांच के नाम पर कभी स्वर्णरेखा तो कभी दामोदर नदी की शुद्धि के लिए आरती उतारकर पूजा किये और कई कारपोरेट कंपनी से होने वाले प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ चिट्ठी लिखे. आखिर आम जनता को यह हक है कि उस चिट्ठी का आखिर परिणाम क्या हुआ. इसके परिणाम क्या निकले.
- आपने अभय सिंह के ने सरकार की जमीन को 30 बर्षों में बेचा या हड़प ली. और आप ने एक जनप्रतिनिधि होने के नाते पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर एसआइटी गठन कर जांच की मांग की और आनन-फानन में प्रशासन ने टीम का गठन भी किया. आप ये बताये इन 15 वर्षों में कितनी बार आपके द्वारा एसआइटी गठन की मांग की गई जबकि 15 वर्षों के अंदर मानगो से लेकर पूरे बिरसानगर, सरजामदा, सोनारी, कदमा यहां तक आप के पार्टी का झंडा ढोने वाले लोग आदिवासियो की जमीन को प्लाटिंग कर आज भी बेच रहे है. इन लोंगो के विरुद्ध आप ने एस आई टी की गठन की मांग क्यो नही की ?
- आपके द्वारा आधुनिक कंपनी द्वारा नाले और नदी में फ्लाई एश की शिकायत पर दौरा किया था. ऊपर के अधिकारियों एवं सार्वजनिक बयान पर कार्रवाई करने की मांग की थी. आप प्रदूषण जांच के नाम पर क्या यह केवल भयादोहन तो नही था. जमशेदपुर की जनता जानना चाहती है की इसके परिणाम क्या निकला.
- इन पंद्रह वर्षों में आप जमशेदपुर के ईमानदार लोगों की सूची प्रकाशित करे.
- ये युगांतर भारती क्या है, जिस संस्था के माध्यम से हर वर्ष आरती उतारकर कारपोरेट कंपनी की प्रदूषण के विरोध में अभियान चलाया जाता है पर इसके परिणाम कुछ भी नही निकलता है. क्या ये संस्था केवल आज ब्लैकमेलिंग की संस्था तो नही बन गयी है.





