
Saraikela : सरायकेला जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत हाट के समीप स्थित मंडल मोटर्स नामक दुकान में चोरों ने शटर काटकर नकद एवं पार्ट्स की चोरी कर ली. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार पूर्णेनंदु मंडल दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान का ताला कटा पाया. साथ ही शटर भी कटा था. फिर उन्होंने दुकान खोलकर देखा तो लगभग 65 हजार रुपये नकद गायब थे. साथ ही हजारों रुपये के ट्रैक्टर के पार्ट्स भी गायब थे. इसकी सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







