
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत स्लैग रोड के पास एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है. उक्त युवक का सिर पत्थरों से कूच दिया गया है और आसपास पास खून के काफी धब्बे मिले हैं. यह अंदेशा जताया जा रहा है कि 1 से ज्यादा लोगों ने मिलकर उक्त युवक की पत्थरों से कूच कर हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों ने सुबह करीब 6:00 बजे देखा कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत रोड स्थित डीएवी पटेल नगर स्कूल के पास खाली पड़े एक जमीन पर एक युवक की लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ है.

लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों से काफी पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन उसकी पहचान हो सकती है. पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. कुछ लोग उसको बागुन्हातु का बता रहे हैं. बताया जाता है कि हत्या का मामला है क्योंकि सिर पर काफी गहरे निशान चोट के पाए गए हैं. आसपास से पुलिस ने दो पत्थरों को भी किया है जिसमें खून लगा हुआ है. सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया अभी युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पहचान होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मृतक कौन है और मारने वाले कौन है. वैसे पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी हो सके.







