
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा हरहरगुट्टू स्थित काली मंदिर में चोरों ने दान पेटी की चोरी कर ली और भाग निकले. इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है. पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई हैं, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. परसुडीह थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू काली मंदिर में रात करीब 1:00 बजे इस घटना को चोरों ने अंजाम दिया.

बताया जाता है कि रात तक नाइट गार्ड वहां था और आसपास के लोगों ने बताया कि दानपेटी अपनी जगह पर ही था. लेकिन सुबह में जब लोगों ने देखा तो दान पेटी गायब पाया गया. लोगों का कहना है कि घटना के पीछे आसपास के कुछ दूसरे गुट के लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. जिसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है. इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगो के माध्यम से चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. लेकिन अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है.







