
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में कोरोना संक्रमण के फैलने से लोगों में दहशत का माहौल है. विगत दो तीन दिनों के अंदर बहरागोड़ा सीएचसी के एक डॉक्टर समेत कुल सात स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजेटिब पाये गये हैं. यह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी ने दी है. उन्होंने कहा कि सीएचसी में कोरोना संक्रमण मिलने के पश्चात सीएचसी को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है. वही कोरोना संक्रमित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को होम आइसोलेशन किया गया है.
श्री चौधरी ने बताया कि बहरागोड़ा प्रखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है. इसलिए सभी लोगों को सचेत रहना होगा. इसके लिए कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी व मास्क के उपयोग को जरुरी बताते हुए कहा गया कि कोरोना से बचने के लिए सावधानी बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रखंड में अबतक सात हजार लोगों का कोरोना जांच किया गया है जिसमें से अबतक 150 लोग कोरोना पॉजेटिव पाये गये हैं. कहा कि कोरोना पोजेटिव में अधिकांश लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट आये हैं और कुछ का उपचार किया जा रहा है.







