
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में गुरुवार को टाटा मोटर्स कर्मी रंजीत सिंह ने जमीन विवाद को लेकर स्थानीय निवासी गोविंद कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल अवस्था में ही गोविंद इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा. गोविंद के सिर और पीठ पर चोट आई है. इस संबंध में गोविंद ने बताया कि नामदा बस्ती में उसकी एक जमीन है. जिसके एक फीट पर रंजीत सिंह ने जबरन कब्जा कर दीवार खड़ी कर ली है. अब वह कह रहा है कि मै चार फीट रास्ता छोड़कर घर बनाउं ताकि उसे आने जाने में दिक्कत न हो. इसी बात को लेकर गुरुवार को बकझक हुई. बकझक के बाद रंजीत के बेटे संदीप, सुमीत, विक्रांत, श्रीकांत और अन्य लोगो ने उसकी पिटाई कर दी. उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में उसने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काम को बंद कराया.






