
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा (भाजमो) के सक्रिय कार्यकर्ता व भुइयांडीह शीतला मंदिर के समीप के रहने वाले सुमित कुमार साव पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजे व मूलचंद साहु के पुत्र कमलेश साहु ने अपने कुछ साथियों के साथ दुकान में आकार गाली-गलौज किया और मारपीट की. कमलेश साहु ने सुमित कुमार साव को मारने पीटने के बाद जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में सुमित कुमार साव ने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर दिया. भारतीय जनता मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सुमित कुमार साव से उसके आवास में मिलकर इस घटना का विस्तृत जानकारी प्राप्त किया. सुमित कुमार साव ने बताया कि वह विधायक सरयू राय के समर्थन करते हैं इसलिए कमलेश साहु को बुरा लगता है. कमलेश साहु अक्सर धमकी देता है कि विधायक सरयू राय का समर्थन करना छोड़ दे. विगत 7 दिसंबर, 2019 को विधानसभा चुनाव के दिन भी कमलेश साहु ने अपने कुछ साथियों के साथ सुमित कुमार साव के घर पर हमला कर दिया था और सरयू राय का समर्थन करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. भारतीय जनता मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि कमलेश साहु को शीघ्र गिरफ्तार कर कारवाई करें. यदि पुलिस प्रशासन इस पर शीघ्र कारवाई नहीं करती है तो भारतीय जनता मोर्चा आंदोलन करने को मजबूर होगा. बैठक में भाजमो के कोल्हान प्रभारी संजीव आचार्य, महानगर अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव, जनसुविधा के प्रतिनिधि हरेराम सिंह, चन्द्रशेखर राव, अशोक कुमार, अभय सिंह, गौतम धर, बल्कार सिंह, विकास गुप्ता, राजेश झा आदि उपस्थित थे.


















