
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीएलएफआइ का सक्रिय नक्सली सदस्य मझीला बोदरा उर्फ टुनी बोदरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आहार बांध में लेवी लेने के लिए आने वाला था, जिसकी सूचना पुलिस को मिल गयी थी. ठेकेदारों को नक्सली ने बुलवाया था. पूर्व में भी आहार बांध से लेवी लेकर मोदी एवं अजय पूर्ती को दिया है. ये पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मोदी एवं अजय पूर्ती के लिए काम करते हैं. ये कराईकेला तथा आसपास थाना क्षेत्र के ठेकेदारों को धमकी देकर लेवी लेते हैं. इनके पास से कांड में प्रयोग किया गया, जिसके पास से मोबाइल सिम कार्ड को जब्त किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति मझीला बोदरा उर्फ टुनी बोदरा , सा0- चिगिदा , थाना- कराईकेला, जिला पश्चिम सिंहभूम का स्वीकारोक्ति बयान लिया गया. इसमें इन्होने अपना अपराध स्वीकार किया है. कराईकेला थाना कांड संख्या-31/2020 में मझीला बोदरा उर्फ टुनी बोदरा, चिंगिदा , थाना-कराईकला , जिला पश्चिम सिंहभूम को मंगलवार को जेल भेजा गया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम , पताः 1. मझीला बोदरा उर्फ टुनी बोदरा , उम्र- 21 वर्ष , पे0- बेहरा बोदरा , चिंगिदा थाना-कराईकेला, जिला-पश्चिम सिंहभूम शामिल है. पकड़ने वाली पुलिस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार आजाद ( थाना प्रभारी ) कराईकेला थाना, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, कराईकेला थाना, पुलिस अवर निरीक्षक सुविन्द्र राम, कराईकेला थाना, सहायक अवर निरीक्षक बबलू लकड़ा कराईकेला थाना, आरक्षी सिरु हेम्ब्रम, कराईकेला थाना, कराईकला थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

















