
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी क्लब हाउस गोलचक्कर के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने टुंपा जोयारदार से झपट्टा मारकर उनके पर्स कि छिनतई कर ली थी. इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी शशि गोराई को गिरफ्तार किया है, शशि भुईयां डीह कल्याण नगर का रहने वाला है, वहीं इन मामले में शशि का साथी मनप्रीत अब भी फरार है, पुलिस मनप्रीत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. शादी के पास से पुलिस ने सामान बरामद नहीं किया है, शशि के अनुसार छिनतई में मिला सामान मनप्रीत के पास है. ज्ञात हो कि 24 अक्टूबर कि रात को गोलमुरी क्लब के पास टुंपा जोयारदार से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर पर्स की छिनतई कर ली थी। झपट्टा मारने के बाद छिनतई करने वाले युवकों कि बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों अपराधी सड़क पर ही गिर गए. जब तक स्थानीय लोग दोनों को पकड़ पाते दोनों मौके से फरार होने में सफल हो गए. पर्स में तीन हजार रूपए नकद और कुछ जरूरी कागजात थे।















