
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत मानीकुई में एक बार फिर जंगली हाथियों का कहर देखने को मिला. जहां मंगलवार देर शाम झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने 32 वर्षीय युवक को कुचल कर मार डाला. युवक की पहचान हबला उर्फ़ डब्लू माझी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जंगली हाथी धान के खेत में पहुंचकर फसल नष्ट कर रहा था. तभी मृतक डब्लू माझी जंगली हाथी को खेतों से भगाने लगा. इसी बीच जंगली हाथी ने युवक पर हमला बोल दिया जिसके बाद हाथी ने मृत युवक को पहले उठाकर पटक दिया फिर पांव से कुचल कर मार डाला. मौके पर अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भी युवक को हाथी के चंगुल से छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने के बाद हाथी फिर से जंगल की ओर भाग निकला. वहीं घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गयी, जिसके बाद वन विभाग का दस्ता जंगली हाथी को भगाने में जुट गया है. गौरतलब है कि विगत एक साल के भीतर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का जबरदस्त तरीके से कहर बरपा है. जहां अब तक हाथियों ने 7 लोगों को कुचलकर मार डाला है. वहीं वन विभाग की ओर से मृतक के आश्रितों को मुवावजा के रूप में तत्काल 25 हजार रुपए दिए गए बाकी के 3 लाख 75 हजार रुपए कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिए जाने का भरोसा दिलाया गया. इस दौरान हाथियों ने स्थानीय युवक को अपने कब्जे में ले लिया और अपने सुंड में लपेटकर पटक पटक कर मार डाला. हाथी युवक के शव को अपने सुंड में लपेटकर में लेकर 2 घंटे तक इधर-उधर घूमते रहे। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक कि खोजबीन शुरू की.काफी देर मशक्कत करने के बाद भी युवक का शव बरामद नहीं हुआ, थोड़ी देर बाद हाथी खुद ही युवक का शव खेत में छोड़ कर चले गए.




