
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बीते 24 घंटे में चार से अधिक लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में हर आयु के लोग थे. आत्महत्या ही इसका मुख्य वजह है. (नीचे पढ़ें और किन लोगों की हुई है जमशेदपुर में मौत)
टेल्को में युवक ने लगायी फांसी
जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत के-24/3 निवासी रामाचंद्रन के पुत्र आर अनीस ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर अनीस के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में पिता रामाचंद्रन ने बताया कि वह टाटा मोटर्स से 8 साल पहले ही रिटायर हुए हैं, अनीस कोई काम नहीं करता था और नशा भी करता था. पिछले काफी दिनों से वह अपनी शादी को लेकर परेशान किया करता था. वह शादी के लिए परेशान करता था. घर पर सभी उससे परेशान थे. संभवत: इसी कारण से उसने फांसी लगाई है. (नीचे पढ़ें और किन लोगों की हुई है जमशेदपुर में मौत)
बिरसानगर की रहने वाली महिला ने राजधानी के आगे कूदकर दे दी जान
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबनी और आसनबनी फाटक के बीच रेल लाइन पर शुक्रवार की दोपहर राजधानी एक्सप्रेस से कटकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान बिरसानगर जोन नंबर वन बी निवासी अरुण गोराई की पत्नी मंजू गोराई के रूप में की गई है. मृतका के पति अरुण ने बताया कि मंजू हर बात पर गुस्सा करती थी. उसे ब्लड प्रेशर कि बीमार थी. संभवत: इन्हीं सबसे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है. इस संबंध में गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में उन्हें पता चला है वह घर पर हमेशा झगड़ा ही करते रहती थी. घटना के समय भी वह ट्रेन के सामने अचानक आकर कूद गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला खैरबनी फाटक के पहले ही रेलवे लाइन के पास खड़ी थी. जैसे ही राजधानी ट्रेन आ रही थी, वैसे ही उक्त महिला ने कूदकर अपनी इहलीला खुद समाप्त कर ली. फ़िलहाल इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है. (नीचे पढ़ें और किन लोगों की हुई है जमशेदपुर में मौत)
सिदगोड़ा में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्टा निवासी 25 वर्षीय संजू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त संजू का पति टिंकू काम करने गया हुआ था. वह जब काम करके वापस आया तो पाया कि संजू ने फांसी लगा ली है. इधर मायके पक्ष के लोगों ने सिदगोड़ा थाना में दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज किया है. मायके पक्ष के अनुसार शादी के बाद से ही टिंकू उन्हें प्रताड़ित किया करता था इधर टिंकू ने बताया कि उसने 6 माह पहले संजू से प्रेम विवाह किया था वह उसे मारता पीटता भी नहीं था. ससुराल वाले उस पर इल्जाम लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे पढ़ें और किन लोगों की हुई है जमशेदपुर में मौत)
सोनारी में मिले शव की हुई पहचान
शनिवार की सुबह सोनारी थाना अंतर्गत फागू बाबा मंदिर के पास नदी किनारे मिले शव की पहचान पुलिस ने सोनारी कुम्हार पाड़ा निवासी 51 वर्षीय यादव कुमार के रूप में की. यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त था, वह 6 नवंबर से ही गायब था. परिजनों ने काफी खोजबीन भी की थी पर वह नहीं मिला.शुक्रवार की सुबह उसका शव नदी किनारे से चट्टानों के बीच बरामद किया गया था.













