
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां पुलिस ने अपहरण के एक मामले को विफल करते हुए 4 वर्षीय नाबालिग मासूम को सकुशल बरामद ही नहीं किया, बल्कि अपहरण कर भाग रही महिला ज्योत्स्ना कुमारी को हिरासत में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जाता है कि शनिवार को चांडिल एसडीपीओ को आसनबनी गांव के शाही झरना टोला से 4 वर्षीय गीता हेंब्रम नामक नाबालिक बच्ची के अपहरण की सूचना मिली. जिसके बाद एक टीम गठित करते हुए बच्ची को आदित्यपुर थाना अंतर्गत खरकाई पुल के समीप से ज्योत्स्ना कुमारी नामक महिला के पास से बरामद किया गया. कुल मिलाकर घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस की सक्रियता से अपहरण के एक मामले को विफल कर दिया गया. जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.













