
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना परिसर में 27 नवंबर की रात राज साह कि गिरफ्तारी को लेकर सिख समाज द्वारा हंगामा करने के मामले में पुलिस प्रसासन सख्त है. गोलमुरी पुलिस ने थाना में हंगामा करने वाले 14 लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. यह प्राथमिकी पीएसआई श्रीकांत उपाध्याय के बयान पर दर्ज की गई है. इसमें रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मंजीत सिंह भी शामिल है. इसके अलावा जगतार सिंह, गुलशन सिंह, सुखविंदर कौर, बलजीत कौर, रौशन सिंह, संध्या कौर, सोनू सिंह, प्रकाश सिंह उर्फ बब्बे, बलविंदर सिंह, बलधार सिंह, परविंदर सिंह, गुरमित सिंह गिल और जस्बीर सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इन सभी के खिलाफ वैश्विक महामारी में नियमों का उलंघ्घन करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है. बता दे कि बीते दिनों गोलमुरी नामदा बस्ती की महिला परविंदर कौर के साथ मारपीट की गई थी. जिसमें राज साह का नाम सामने आया था. यह मारपीच जमीन में ईट रखने को लेकर की गई थी. घटना के बाद महिला ने बस्ती वासियों के साथ मिलकर एसएसपी से भी मामले की शिकायत की थी. फिलहाल पुलिस थाने में लगे सीसीटीवी के आधार पर अन्य लोगो की भी पहचान कर रही है. अब इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई करने जा रही है.






