
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिसंबर से सभी विभागों की समीक्षा करेंगे. छह बिंदुओं पर विभागवार वे समीक्षा करनरे जा रहे है. योजना मद में साल 2020-21 के दौरान उपबंधित राशि के विरुद्ध स्वीकृति आदेश, आवंटन और अद्यतन व्यय की स्थिति देखी जाएगी. विभागीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को परखा जाएगा. नई योजनाओं की स्वीकृति और उसके क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा होगी. केंद्र सरकार से प्राप्त राशि और उसके व्यय की अद्यतन स्थिति के अलावा रिक्त पदों को भरने से जुड़ी कार्य योजना की भी समीक्षा होगी. केंद्र से प्राप्त राशि और उसके व्यय की अद्यतन स्थिति के अलावा रिक्त पदों को भरने से जुड़ी कार्य योजना की समीक्षा होगी. (नीचे पढ़ें पूरी खबर, कब किसकी समीक्षा बैठक होगी)
किस विभाग की कब होगी समीक्षा
2 दिसंबर-प्लानिंग एंड फाइनेंस एंड कॉमर्शियल टैक्स, कार्मिक, कैबिनेट और विजिलेंस, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ
3 दिसंबर-स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन, खेल एवं युवा मामला.
4 दिसंबर-स्कूली शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
7 दिसंबर-कल्याण विभाग, कृषि विभाग
8 दिसंबर-श्रम, प्रशिक्षण एवं रोजगार, समाज कल्याण
9 दिसंबर-ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति व जनवितरण
11 दिसंबर-उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग
14 दिसंबर-पेयजल एवं स्वच्छता, जल संसाधन विभाग
15 दिसंबर-खान एवं अयस्क विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग
16 दिसंबर-शहरी विकास, आइटी एवं इ-गवर्नेंस और परिवहन विभाग
17 दिसंबर-एक्साइज डिपार्टमेंट और लैंड एंड रिफॉर्म के साथ गृह एवं कारा
18 दिसंबर-पथ निर्माण विभाग, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन विभाग






