
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी ऐरोड्राम गेट के पास एक सड़क हादसे की शिकार हुई महिला के दो अबोध बच्चों को भाजपा के नेताओं ने मदद पहुंचायी है. भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार और सुबोध कर्मकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार के दोनों बच्चों की मदद की है. उनके पिता का निधन पहले हो चुका था और अब उनकी मां का भी निधन हो गया. एक बच्चा 12 साल का था तो दूसरा बच्चा 14 साल का था. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. अंतिम संस्कार किसी तरह हुआ तो श्राद्धकर्म की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही थी. भाजपाइयों को यह जानकारी मिली, जिसके बाद प्रशांत पोद्दार और सुबोध कर्मकार ने अपनी टीम के साथ उस परिवार की मदद की. इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता खेलावन वर्मा, हीरा लाल रजक, किशोर साहू, सुकुमार गोराई, दीपक नाग, नारायण प्रसाद, मनीष साहू, गोपाल महतो, संदीप पांडेय, विशाल तिवारी, अनिर्बन राय, सत्येंद्र सिंह यादव, नरेंद्र कुमार की भूमिका सराहनीय रही.





