
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत आंध्र स्कूल के पास छठ पर्व के दौरान अशफाक खान पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना में पुलिस ने पूर्व में जाफर को जेल भेजा है. वही पुलिस ने शुक्रवार को घटना में संलिप्त साजिद अली उर्फ सट्टा को गिरफ्तार किया है. साजिद मानगो का रहने वाला है और हाल के दिनों में धातकीडीह स्थिति अपने नानी के घर पर रह रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साजिद अली उर्फ सट्टा अपने नानी के घर पर है जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. वहीं इस मामले में फायरिंग करने का आरोपी अब भी फरार है. साजिद अली के पकड़ाने के बाद पुलिस अब सिंटू के पकड़ने की तैयारी कर रही है. सिंटू भी जल्दी पुलिस के गिरफ्त में होगा. बता दें कि छठ पर्व के दौरान ही पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार के बेटे अशफाक पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. अशफाक पर पूर्व में भी एक बार फायरिंग की गई थी।






