
जमशेदपुर : बिहार से जमशेदपुर आ रही आलोक बस अनियंत्रित होकर रांची के बूंडू के एदेलहातू गांव के मोड़ पर पलट गयी. सूर्य मंदिर के पास ही यह हादसा का स्थल है. बस पलटते ही कोहराम मच गया. इसमें करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों के नाम सामने नहीं आ पाये, जिसमें अधिकांश जमशेदपुर के बताये जा रहे है. बताया जाता है कि यह बस टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास से चलती है, जो पटना से लौट रही थी कि रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गयी. इस कारण घंटों टाटा रांची हाईवे पर जाम लगा रहा. हालांकि, डाइवर्सन से गाडियां ले जायी जा रही थी, लेकिन जाम की स्थिति बनी हुई थी. रांची से टाटा आने के दौरान हुए हादसे के बाद जाम को किसी तरह हटाया जा सका और बस को रास्ते से हटाया गया ताकि जाम को समाप्त किया जा सके.





