
मनीफिट में ट्रक से बैट्री चोरी करते पकड़ाया चोर, पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मनिफिट में शनिवार तड़के चार बजे सड़क के किनारे खड़े ट्रक से बैट्री कि चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जबकि उसका एक साथ भागने मे सफल रहा. र गए युवक का नाम राजू घोष है वह बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है. राजू के पास से चोरी की दो बैट्री भी बरामद कर ली गई है. लोगों ने उसे पकड़ कर टेल्को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे दूसरे साथी का पता लगा चुकी है, उसके दूसरे साथ का गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शनिवार को पुलिस ने उसे मेडिकल के बाद जेल भेज दिया है. इस मामले में ट्रक के मलिक सतनाम सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. (नीचे पढ़े परसुडीह में हाइटेंशन तार से झुलसा किशोर)
परसुडीह में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा किशोर, एमजीएम में इलाजरत
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा निवासी 13 वर्षीय रूद्र प्रताप हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया. परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों ने बताया कि रुद्र छत पर चढ़कर साफ-सफाई कर रहा था. इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में वह आ गया जिससे उसे जोर का झटका लगा और वह सीधे जमीन पर आ गिरा. इस घटना में वह मामूली रूप से झुलस भी गया. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पति से झगड़े के बाद राम जनम नगर से महिला दो बच्चों समेत घर से निकली, हो रही तलाश
जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत राम जनम नगर निवासी कंचन कुमारी (25) अपने दो बच्चो समेत घर ने निकली और फिर वापस नहीं आईं. इधर काफी देर तक जब कंचन वापस नहीं आई तो उसके परिजनों ने उसे अपने स्तर से खोजा पर वह नहीं मिली. इसके बाद कंचन के भाई दीपक कुमार ने कदमा थाना को इसकी सूचना दी. मिली जानकारी के अनुसार कंचन के पति रूपक कुमार सिंह बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर है. उनकी पोस्टिंग गया जिले में है. कंचन कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी. पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बकझक हुई थी. शनिवार को सुबह कंचन ने एक बैग में सामान रखा और अपने दो बच्चो को लेकर घर से निकाल गई. पुलिस जांच में जुट गई है.



