
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर 24 टीओपी के पास दो पक्ष आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष से निरमा कुमारी ने बस्ती में ही रहने वाले दो पुरुष और एक महिला पर एक मत होकर मारपीट करने और लज्जा भंग करने का मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष से परमजीत कौर ने तीन महिलाओं पर एकमत होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घटना 10 जनवरी की शाम करीब 7 बजे की बतायी जाती है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का हुआ मेडिकल
उलीडीह की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में मंगलवार को महिला थाना की पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में युवती का मेडिकल करवाया. मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज करवाया. बता दें कि बीते दिनों उलीडीह की युवती ने आदित्यपुर के एक युवक पर तीन साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस य़ुवक को पकड़कर पहले ही जेल भेज चुकी है.






