
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत गोलमुरी के विजय नगर में लोहा चोरी करते युवकों पर नजर पड़ने का खामियाजा स्थानीय निवासी हरीश कुमार को भुगतना पड़ा. चोरों की इस करतूत को हरीश कुमार ने देख लिया. यह देख कर चोरों ने हरीश कुमार पर ईंट से हमला किया. साथ ही उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. इस संबंध में हरीश कुमार ने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. (नीचे भी पढ़ें)
हरीश कुमार ने बताया है कि रात करीब 1:30 बजे उनके घर के सामने लोहे का कुछ सामान उठाते हुए कुछ लोगों को उन्होंने देखा. इतने में उक्त लोगों ने हरीश कुमार पर ईंट से हमला कर दिया और उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. उन्होंने बताया है कि उक्त लोगों (चोर) को उन्होंने पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले. रात करीब 2:30 हरीश कुमार ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व जायजा लिया. सुबह देखा तो चोर लोहे का सामान ले गये हैं, जिसकी कीमत करीब 5000 रुपये आंकी जा रही है. इस मामले में हरीश कुमार ने स्थानीय थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई की मांग की है






