
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित पटमदा डिग्री कॉलेज के बैंक खाते से दो लाख रुपए की अवैध निकासी करने के ठीक पहले साइबर ठगों ने टेल्को स्थित लोयला कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के पदाधिकारी पी एंथोनी राज के खाते से 1,58,500 रुपए की अवैध निकासी कर ली. दोनों मामले में सामान बात यह रही कि दोनों ठगी एक ही नंबर से को गई और दोनों ठगी केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर की गई. इस मामले में पी एंथोनी राज से साइबर थाने में लिखित शिकायत की गई. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
के वाई सी अपडेट करने के नाम पर की ठगी
शिकायत मे पी एंथोनी ने बताया है कि बुधवार को उनको 7866900847 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि खाते में केवाईसी अपडेट नहीं है. उसने केवाईसी करने के लिए फोन में एसबीआई योनो, टीम व्यूवर और क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाया. पी एंथोनी ने योनो ऐप पर इंटरनेट बैंकिंग के आईडी पासवर्ड से लॉगइन किया. उसने टीम व्यूवर का आईडी पासवर्ड मांगा. थोड़ी देर बाद उन्होंने दूसरे लोगों का भी बैंक डिटेल्स मांगा जिससे उन्हे शक हुआ. उनके फोन काटने के बाद उन्हें खाते से रुपए कटने की जानकारी हुई. साइबर ठगों ने उनके खाते से कुल 1.58 लाख की ठगी कर ली. इसके ठीक एक घंटे बाद इसी नंबर से साइबर ठग ने पटमदा डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल को झांसे पर लेकर दो लाख की निकासी कर ली.




