
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा लुपुंगडीह निवासी 46 वर्षीय भीम टुडू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार देर रात की बतायी जाती है. मृतक की पत्नी को इसकी जानकारी तब हुई जब वह शुक्रवार की सुबह उसके कमरे में गयी, तो देखा की भीम घर में लगे रोला में रस्सी के सहारे फांसी पर लटक रहा है. पत्नी ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. भीम मजदूरी कर घर चलाता था. घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं. बड़ी बेटी नर्स की ट्रेनिंग करती है. पत्नी ने बताया कि कई दिनों से आर्थिक तंगी को लेकर भीम परेशान रहता था. आर्थिक तंगी को लेकर वह डिप्रेशन में भी था. संभवत: इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.





