
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा से राहरगोड़ा रेल लाइन के बीच सोमवार की रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. युवक की पहचान राहरगोडा सुभाष कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अनिकेत शर्मा के रूप में की गई. अनिकेत जोजोबेडा स्थित पावर प्लांट स्थित पावर प्लांट में ठेकेदारी में काम करता था. घर में मां और दो बहन है. दोनों बहनों की शादी हो चुकी है. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर घटना की सूचना पाकर अनिकेत की मां उमा देवी सदमे में है. वो अनिकेत की मौत की सूचना पाकर सदमे से उभर नही पा रही है. हालांकि अनिकेत ने आत्महत्या की या ये एक घटना थी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल परिजनों के बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है.







