
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार देर रात साकची पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक पार्लर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन महिला और तीन युवक को हिरासत में लिया है. इधर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट भी साकची थाना पहुंचे. हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. पुलिस मंगलवार को मामले का खुलासा करेगी. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागरमल के पास एक पार्लर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है जिसके बाद एक टीम का गठन कर पुलिस ने वहां छापेमारी की और मौके से महिला और युवक को हिरासत में लिया.





