
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर के पास एक युवक की मोबाल छिनकर भागने को दौरान स्थानीय लोगों ने उसको धर दबोचा. पहले तो उसकी बेहतर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. साकची के भुइयांडीह का रहने वाला विजय मंडल बुधवार की दोपहर मोबाइल से बात करते करते जा रहा था. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
इसी बीच साककचकी राजेंद्रनगर के पास पीछे से आये दो बाइक सवाल लोगों ने उसके मोबाइल पर झपट्टा मारा और भागने की कोशिश की. विजय मंडल हल्ला करते हुए उसका पीछा किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त युवकों को पकड़ लिया. उसको गिराकर पहले मारपीट की गयी, फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
उसके पास से पुलिस ने चोरी के मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. उक्त युवक ने इससे पहले साकची में ही एक अन्य व्यक्ति से छिनतई की थी, इसका खुलासा भी उसने किया है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)





