
आदित्यपुर: आदित्यपुर के पत्रकार बिल्लू शर्मा के पिता परशुराम शर्मा का बुधवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिछले दिनों उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए कटक ले जाया गया था. जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था. आज उनकी मौत हो गई. स्वर्गीय शर्मा अपने पीछे पत्नी- पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. बिल्लू शर्मा के पिता के निधन पर द सरायकेला- खरसावां प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने दुःख प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति की कामना की साथ ही दुःख की इस घड़ी में पत्रकार परिवार के साथ होने की बात कही. वहीं शोक व्यक्त करने वालों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, जन कल्याण मोर्चा के संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश, कांग्रेसी नेता मुन्ना शर्मा, पार्षद नीतू शर्मा शामिल रहे.




