
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़गी और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के पैतृक गांव बड़शोल थाना क्षेत्र के गंधानाटा गांव स्थित पैतृक गांव स्थित उनके घर के दुर्गा मंदिर से बुधवार -गुरूवार की रात अज्ञात चोरों ने 500 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मां भुवनेश्वरी की मूर्ति की चोरी मंदिर का ताला तोड़कर कर लिया है. अष्टधातु की मूर्ति की चोरी होने की सूचना मंदिर के पूजारी अनंग पूजारी ने डॉ षाडगी के परिजनों को दी. सूचना पाकर डॉ षाड़गी अपने पैतृक गांव गंधानाटा पहुंचकर मंदिर से चोरी हुई घटना की जानकारी ली. डॉ षाडगी ने उनके पूर्वजों की अष्टधातु की मूर्ति की चोरी होने की सूचना बड़शोल थाना और वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी है. सूचना पाकर पुलिस गंधानाटा गांव पहुंचकर मंदिर का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़गी ने कहा कि उनके पैतृक गांव गंधानाटा स्थित पूर्वजों द्वारा निर्मित मां दुर्गा की मंदिर में 500 वर्ष पुरानी 10 इंच की अष्टधातु से निर्मित मां भुवनेश्वरी की मूर्ति की पूजा वर्षो से षाडगी परिवार द्वारा की जा रही है.कहा कि विती रात कुछ लोगों द्वारा मंदिर का दरवाजा तोड़कर अष्टधातु की मूर्ति की चोरी कर लिया है. मां की मूर्ति की चोरी होने से षाड़गी परिवार में दुख का माहौल है. उन्होंने कहा कि मंदिर से मां की मूर्ति की चोरी होने की सूचना मंदिर के पूजारी ने दी है. पूजारी ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर पूजा करने पहुंचा तो मंदिर का दरवाजा खुला पाया और मंदिर में रखी अष्टधातु की मूर्ति वहां नही पाकर उसने चोरी होने की सूचना दी है. वही इस संबंध में बड़शोल थाना प्रभारी जे राजवाड़ ने बताया कि पूजारी के ब्यान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी की घटना की जांच पुलिस कर रही है.





