
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत वीमेंस कॉलेज के बाहर के एक युवती के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 6 अप्रैल को है. इस घटना के बाद युवती के परिजन के बयान पर बिष्टुपुर थाना में बुंडू निवासी विक्रम उरांव और अमित उरांव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. इधर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और युवती को रांची से बरामद कर लिया. पुलिस युवती को रांची से वापस लेकर आ रही है. पुलिस द्वारा शुक्रवार को युवती का मेडिकल करवाएगी. घटना के संबंध में थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि युवती कॉलेज में पीजी की छात्रा है. परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन किया गया और युवती को रांची से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि युवती बालिग है, मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता गई. अब युवती के बयान पर ही निर्भर करता है कि वह युवक के साथ रहना चाहती है या अपने घर वालों के साथ. युवती के शहर आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा.











