
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 बी निवासी सावित्री दास (44) ने शनिवार देर रात खुद पर किरोसीन छिड़क कर आत्मदाह कर लिया. घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की पर किरोसीन की वजह ने लपटे तेज थी. किसी तरह आग बुझाई गई पर तब तक सावित्री की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में मृतिका के पति सनातन दस के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. परिजनों के अनुसार सावित्री कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी. यह आखरी स्टेज था. पैसे के आभाव में उसका इलाज सही से नहीं हो पा रहा था जिस कारण वह परेशान रहा करती थी.शनिवार देर रात उसने लालटेन से किरोसीन निकला और खुद पर छिड़ककर आग लगा ली.





