
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह और बर्मामाइंस में इन दिनों। ऑटो चोरों का आतंक है. बीते तीन दिनों में तीन ऑटो की चोरी कर ली गई है. परसुडीह सरजमदा निवासी परमजीत सिंह ने इस मामले में परसुडीह थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. इधर जांच करने पर उन्हें चोरी की घटना सीसीटीवी मे कैद मिली. जिसमे सफेद रंग की कर से उतरकर चोरों ने उनकी ऑटो को चोरी कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)
उनके घर से थोड़ी दूर रहने वाले विकास कुमार मंडल की भी ऑटो को 16 अप्रैल की देर रात को चोरी कर लिया गया था इस मामले में भी कार से ऑटो चोरी की बात सामने आई थी.वहीं बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में भी कार से ही उतरकर चोरों। ने ऑटो की चोरी कर ली थी. इन ऑटो चोरों द्वारा उन्ही ऑटो की निशाना बनाया जाता है जो सड़क के बाहर खड़े होते है. सबसे पहले कार पर सवार होकर सभी रेकी करते है और फिर ऑटो को धक्का मारकर थोड़ी देर ले जाते है. वहां से ऑटो को चालू कर फरार हो जाते है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.













