
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. सोनारी पुलिस ने भी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. इस मामले में में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसा बस्ती में एक युवक ब्राउन शुगर बेचने का काम कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से लगभग 100 से ज्यादा ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. आज पुलिस मामले का खुलासा कर देगी.





