
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारा बस्ती निवासी 18 वर्षीय राहुल साव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार देर रात की है. परिजनों को इसकी सूचना मंगलवार सुबह तब हुई जब राहुल के परिजन उसके कमरे में पहुंचे. उहोने दरवाजा अंदर से बंद पाया. परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो राहुल फंदे से लटका रहा था. राहुल ने गमछे के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगाई. इधर जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राहुल ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है. फिलहाल इस संबंध में सिदगोड़ा थाने में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई है.












