
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लॉकडाउन लगने के बाद भी जनता नियम को मानने के लिए तैयार नहीं है. लोग की भीड़ दुकानों में साफ नजर आ जायेगी. जिला प्रशासन भी इन दुकानों पर कड़ी नजर रख रहा है और संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई कर उसे सील कर रहा है. मंगलवार को टाटानगर स्टेशन के पास स्थित एक शराब दुकान को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने सील कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
मजिस्ट्रेट की निगरानी में दुकान को 72 घंटों के लिए सील कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ लगी थी. लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे थे, वहीं दुकान के पास ही कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे. जांच के बाद प्रशासन ने दुकान को कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है.












