
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हुलुदबनी डूंगरी टोला निवासी शिवनाथ हेंब्रम के एक बेटी और दो बेटा घर से गायब हो गए. उनके गायब होने के बाद शिवनाथ ने उनकी काफी खोजबीन की पर वे नहीं मिले. अंत में शिवनाथ ने परसुडीह थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. शिवनाथ ने बताया कि वो और उसकी पत्नी मजदूरी कर जीवन यापन करते है. 19 मई को भी वे लोग काम पर गए थे. घर के बाहर 11 साल की बेटी महिमा हेंब्रम, 8 साल का बेटा सैमसुअल हेंब्रम और 6 साल का सैमसन हेंब्रम खेल रहे थे. जब वे लोग काम कर दोपहर 2 बजे घर लौटे तो घर में बच्चों को नही पाया. काफी खोजबीन करने पर भी वे नही मिले. अंत में परसुडीह में मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




