
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी बाजार में शनिवार शाम एक महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास करने वाले युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी. वहीं एक युवक मौके से भागने में सफल रहा. इधर स्थानीय लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने छापेमारी कर दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया. पकड़ाए गए चोरों का नाम आसिफ खान और सलमान अंसारी है. आसिफ ओल्ड पुरुलिया का रहने वाला है जबकि सलमान जवाहर नगर का रहने वाला है. मामले के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि महिला अपने पति करणदीप सिंह के साथ गोलमुरी बाजार स्थित एक मेडिकल में अपने बच्चे को टीका लगवाने आई थी.।इसी बीच स्कूटी सवार दोनों युवक आए और झपट्टा मारकर महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास किया. फिलहाल दोनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.












