
जमशेदपुर : जमशेदपुर के अनलॉक होते ही अपराधी भी अनलॉक हो गए है. गुरुवार शाम को उलीडीह थाना क्षेत्र में फायरिंग के बाद शुक्रवार सुबह बिष्टुपुर के सीएच एरिया में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. इधर देर शाम जुगसलाई थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल रोड में भी फायरिंग की घटना हुई. अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की. वहीं उपद्रव मचाते हुए कार में पथराव कर तोड़फोड़ भी की. इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष जुगसलाई थाना पहुंचे. (नीचे पूरी खबर पढ़े, देखे video)
मामले के संबंध में पीड़ित केशव रूंगटा ने बताया कि वे अपने भाई माधव रूंगटा के साथ चाकुलिया से अपने मामा पुरुषोत्तम अग्रवाल के घर आए हुए थे. वे अपने भाई के साथ आदित्यपुर स्थित डॉक्टर के पास जा रहे थे. जुगसलाई छप्पन भोग से पहले जीतू नमक व्यक्ति कार में अपने साथी के साथ शराब के नशे में था. सड़क पर कार लगी होने के कारण वे लोग अपनी कार नही निकाल पा रहे थे. उन्हे भाई माधव ने कार से उतरकर जीतू को कार हटाने का आग्रह करने लगा. इसी बीच जीतू माधव को मारने लगा.जीतू ने फोन कर अन्य युवकों को भी बुला लिया.थोड़ी देर में ही 7 से 8 की संख्या में युवक पहुंचे और तीन राउंड हवाई फायरिंग की.सभी ने पथराव कर कार में तोड़फोड़ की. इधर सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और दोनो पक्ष को थाना ले आई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







