
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में बकरी चोरी के पुराने विवाद में कुछ बदमाशों ने बस्ती में फायरिंग कर दी. बदमाशों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की. बस्तीवासियों के जुटने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. घटना के संबंध में राउती भुईयां ने बताया कि बीते दिनों बस्ती से एक बकरी चोरी हुई थी. चोरी करने वाले ने उनके बेटे अजय भुईयां को फंसा दिया था. उस वक्त पति बुलबुल भुईयां ने बकरी चोरी करने वाले से कहा था कि उन्होंने उनके बेटे को क्यों फसाया. इस बात को लेकर आज बस्ती में टिंकू भुईयां, उसका बेटा कोका, देबू, पोल्टू ,रिंकू और एक बाहरी लड़का कांडी कुछ अन्य के साथ बाती में घुस गए और उनके बेटे अजय भुईयां को मारने के उद्देश्य से ढूंढने लगे. इसी बीच उन्होंने अजय पर फायरिंग भी की पर गोली उसे नही लगी. उन्होंने जमीन पर पड़ा खोखा भी उठा लिया. जब वे लोग अजय को नहीं पकड़ पाई तो घर में घुसकर तोड़फोड़ की. जब बस्ती वालों ने उन्हें घेर लिया तो सभी मौके से फरार हो गए. इस मामले में थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि तोड़फोड़ की घटना हुई है पर फायरिंग की बात गलत है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे देखे गोलीकांड से संबंधित तस्वीर.)





