
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में समस्त मानव जाति की भलाई की अरदास के साथ शनिवार को श्री अखंड पाठ रखा गया जिस का भोग सोमवार को डाला जाएगा. सोमवार को सिखों के पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी का शहादत दिवस है और उस दिन एक घंटा कीर्तन दरबार के उपरांत चना शरबत की छबील का आयोजन गुरुद्वारा साहिब में होगा. शनिवार को ही गुरुद्वारा कमेटी की ओर से 138 फुट ऊंचे निशान साहिब का चोला साहिब बदला गया. संगत ने बड़ी भक्ति भावना के साथ निशान साहब को पहले दूध मिश्रित जल से धोया और उसके उपरांत चोला साहिब चढ़ाया. प्रधान हरविंदर सिंह मंटू के अनुसार कोविड नियमों का पालन करते हुए सोमवार को सांकेतिक कीर्तन दरबार सजेगा और 3 फुट की दूरी तथा मास्क जरूरी रहेगा. उन्होंने संगत को सरकारी नियमों का पालन करने का भी आग्रह किया है. इस मौके पर दलवीर सिंह, अजीत सिंह गंभीर, हरभजन सिंह पप्पू, रिखराज सिंह रिक्की, वजीर सिंह, नरेंद्र सिंह निंदी, हरजिंदर सिंह, कश्मीर सिंह सिरा, राजेंद्र पाल सिंह, प्रितपाल सिंह, रणधीर सिंह, सतपाल सिंह, पप्पी बाबा, दलजीत सिंह, श्याम सिंह बीबी गुरमीत कौर बीबी नरेंद्र कौर आदि उपस्थित थे.




