
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की घटना में काफी इजाफा हुआ है. सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि में चोरो ने अपनी दिलेरी का परिचय दिया. सड़को और बाजारों में पुलिस की गश्ती की पोल खोल दी. बिष्टुपुर बाजार के छगनलाल दयालजी की पुरानी ज्वेलरी दुकान के सामने एक मोबाइल दुकान में चोरो ने लाखों की चोरी कर ली. बिष्टुपुर लाइट सिग्नल से महज 50 गज की दूरी पर स्थित मॉब टेक नामक इस दुकान के मालिक संदीप बरवालिया जब दुकान पहुंचे तो देखा कि टीना के छत को चोरो ने काट दिया है और चोरों ने अंदर का सारा मोबाइल चोरी कर फरार हो गए है. 5 लाख से अधिक के मोबाइल की चोरी की गई है. सूचना पाकर कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया समेत सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी पहुंचे और घटना पर अफसोस जताया. लॉकडाउन में दुकान बंद थी और अभी खुलने पर दुकानदार ने माल मंगाया था कि चोरो ने चोरी कर ली. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चोरों तक जल्द पहुंचने की बात कही गयी है लेकिन लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगो मे काफी गुस्सा देखा जा रहा है. आपको बता दें कि जहां चोरी है वहां बड़े बड़े सोनार के शोरूम है और हमेशा वहां गार्ड भी रहता है लेकिन चोरो ने ऐसी हिम्मत दिखाई. पुलिस भी लगातार गश्ती का दावा करती है, जिसकी पोल खुल गई. जिस दुकान में चोरी हुई वहाँ सीसीटीवी कैमरा नही लगा था जबकि आसपास की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जिसकी जांच कर चोरो तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. सुरेश सोंथालिया ने बताया कि जब बीच बाजार में ऐसा हो रहा है तो अन्य एरिया की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है.






