
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोईलकेरा बाजार में नक्सली मोटे बोईपाई की आने की सूचना चाईबासा पूलिस को मिली थी. इसी सूचना को लेकर चाईबासा पुलिस द्वारा गोईलकेरा बाजार में छापामारी अभियान चलाकर नक्सली मोटे बोईपाई को गिरफ्तार किया गया. तथा साथ ही एक अन्य अभियुक्त को भी हथियार के साथ पकड़ा गया, जिसे पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. इस सबंध में चाईबासा पुलिस द्वारा बताया गया की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी ) संगठन का सदस्य एवं गोईलकेरा मोटे बोईपाई उर्फ बाबूलाल बोईपाई गोईलकेरा बाजार आया हुआ है. इस सूचना के सत्यापन उपरात गोईलकेरा थाना पुलिस द्वारा मोटे बोईपाई उर्फ बाबूलाल बोईपाई को गिरफ्तार किया गया. उक्त अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी ) उग्रवादियों के साथ मिलकर मार्च-2018 में बरायबीर के शिवा तैसुम की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं. उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एक अन्य मामले में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गोइलकेरा थाना के ग्राम टुंडिका में डिबर जोंको पिता सुकरा जोंक के पास दो देशी बंदुक एवं जिंदा कारतुस है, जिससे वह ग्रामीणों को धमकाता रहता है. इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित चाईबासा पुलिस टीम द्वारा ग्राम टंडिडा से डिबर जोंको को दो देशी बंदूक व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.



