
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे घाटशिला थाना अंतर्गत बांकशोल के जंगल में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. घटना की सूचना ग्रामीणों को तब हुई जब वे जंगल में लकड़ी चुनने गए थे. इसी वक्त ग्रामीणों ने दो शव को देखा और इसकी सूचना घाटशिला पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार पुरुष की उम्र 30 वर्ष के लगभग है वहीं महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है. पुरुष का शव फंदे से लटका मिला है और महिला का शव पास में ही जमीन पर पड़ा मिला है. आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम संबंध का है. फिलहाल पुलिस दोनो की हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है. शव को फंदे से उतारने की तैयारी चल रही है.




