
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर कुल 118 पुड़िया के साथ चार लोगों को जेल भेजा है. पहला मामले बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने खरकइ पुल के पास छापेमारी कर 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों में बिरसानगर निवासी मो जावेद, सुजल साही और अरुण नाग शामिल है. सभी ब्राउन शुगर बेचने बिष्टुपुर आए थे. पुलिस को पहले ही गुप्त सूचना मिल गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. इधर सिदगोड़ा पुलिस ने भी छापेमारी कर 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गुरप्रीत सिंह उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस को पूछताछ में गुरप्रीत ने बताया कि ब्राउन शुगर बेचने में उसका साथ सागर उर्फ टाइगर और राजकुमार उर्फ कांचा भी देते थे. फिलहाल पुलिस दोनो की तलाश छापेमारी कर रही है.







