
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच33 स्थित बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास आदित्यपुर के एक व्यक्ति से बाइक समेत 11.40 लाख की लूट कर ली गई. घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है. इधर देर शाम सात बजे शिकायतकर्ता गालूडीह थाना पहुंचे जहां से जांच के बाद मामला एमजीएम थाना क्षेत्र का निकलने पर उन्हे एमजीएम थाना भेज दिया गया. फिलहाल एमजीएम थाना प्रभारी मिथलेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है. जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने बताया कि आदित्यपुर निवासी राजेश कुमार जिनकी आदित्यपुर में एक मोबाइल रिचार्ज की दुकान है वो अपने बाइक में 11.40 लाख रुपए लेकर गालूडीह जा रहे थे. रास्ते में बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास वे रुककर आराम कर रहे थे. इतने में दो युवक हथियार लेकर उसके पास पहुंचे और उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि मामला संदेयास्पद प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





