
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको मोड़ के पास चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया. चोरों ने दुकान का एस्बेस्टस काट कर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इधर सूचना पाकर परसुडीह पुलिस भी जांच करने पहुंची. चोरों ने सोनारी निवासी हरविंदर सिंह के गैरेज और उसके बगल में एक फर्नीचर की दुकान में चोरी की. हरविंदर सिंह ने बताया कि लोको मोड़ के पास उनकी सिमरन ऑटो नाम की दुकान है. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

उन्होंने गुरुवार की शाम को दुकान बंद कर दिया था और घर चले गए. आज सुबह जब दुकान खोली तो पाया की दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है और ऊपर का एस्बेस्टस टूटा हुआ है. चोर एस्बेस्टस को कटकर दुकान में घुसे और चोरी कर ली. हरविंदर सिंह के अनुसार उनके दुकान में महाजन को देने के लिए रखे 45 हजार नकद की चोरी हुई है. वहीं उनके पड़ोस में नालंदा फर्नीचर को भी निशाना बनाया गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.





